MERE SARKAR KA DEEWANA JIDHAR HO JAYE

हो जाए..............

तालिबे दुआए शहादत:~फ़कीर मुआविया ज़फ़र ग़ज़ाली "रज़ा क़ादरी अमरोहीवी"

मेरे सरकारﷺ का दीवाना जिधर हो जाए
जिस तरफ जाए ज़माना भी उधरहो जाए,

जिसको मिल जाए दरे ग़ौस का नूरी टुकड़ा
अहले सुन्नतﷺ का वही शेरे बबर हो जाए,

मेरे सरकारﷺ का दीवाना जिधर हो जाए
जिस तरफ जाए ज़माना भी उधर हो जाए,

ज़ुल्फ़ﷺ को रुख़ से हटा दें तो क़मर शर्माए
मुस्कुरा दें तो अन्धेरे में सहर हो जाए,

मेरे सरकारﷺ का दीवाना जिधर हो जाए
जिस तरफ जाए ज़माना भी उधर हो जाए,

नक़्शे पाए शहे कौनैनﷺ पे जन्नत क़ुर्बां
जिस तरफ जाए वो जन्नत की डगर हो जाए,

मेरे सरकारﷺ का दीवाना जिधर हो जाए 
जिस तरफ जाए ज़माना भी उधर हो जाए,

संग पर नक़्शे क़दम पड़ते हैं आक़ाﷺ के “ग़ज़ाली”
उसी पत्थर की तरह मेरा जिगर हो जाए,

मेरे सरकारﷺ का दीवाना जिधर हो जाए
जिस तरफ जाए ज़माना भी उधर हो जाए,

मकता –

"नात ओ तहरीरेे लिख रहा है जो ग़ज़ाली आज झूमकर
 सच पूछिए तो फ़ैज़ ये अहमद रज़ा का हैं"

"सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम सल्लल्लाहो अला मोहम्मद ﷺ"🌹🌹
लेखक व तालिबे दुआ ए शहादत~•
✒️ *संबंधित दरगाह ए आला हज़रत रहमतुल्लाह अलैह बरेली शरीफ{पीर ओ मुर्शीद बद्दरूशरिया हुज़ूर अहसन मिया साहब क़िब्ला सज्जादानशीन दरगाह ए आला हजरत रहमतुल्लाह अलैह}*—•• *गुलाम ए अली फ़कीर मुआविया ज़फ़र गजाली रज़ा क़ादरी "अमरोहीवी"* {-07417474441}
       ─┅━━━━━★✰★━━━━━┅─

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आला हज़रत के इश्किया कलाम

उरसे मुफतिऐ आज़म

BAZM E SAADAT ME KAHA GAYA KALAAM