Multazi hu Aap Se Mein Yaa Ali Shere Khuda
💗💫💗💫💗💫💗💫💗💫
*︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽︽*
🇸🇦⚔ ❷❶ 🅡🅐🅜🅐🅩🅐🅝 ⚔🇸🇦
🍂 *Yᴀᴜᴍ ᴇ Sʜᴀʜᴀᴅᴀᴛ ᴇ Mᴏᴜʟᴀ Aʟɪ* 🍂
*︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾︾*
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
मुद्दतों से ग़म ही ग़म है ज़िन्दगी की राह में
है फ़क़त कांटे ही कांटे हर ख़ुशी की चाह में
ग़म से घबराता हूँ मौला वक़्त है इमदाद का
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
मेरी आहों मेरी नालों में असर बाक़ी नहीं
दम उलझता है मेरा ये बे कली जाती नहीं
आप की नज़रे इनायत चाहिये मुश्क़िल कुशां
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
वास्ते में मुस्तफ़ा के ऐ शहे दुलदुल सवार
दीजिये ग़म से रिहाई आप को है इख़्तियार
मांगते हैं भीख मौला आप से शाहो गदा
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
वास्ते में सैयदा के भीख दे दो या अली
ये दूआ है अब खिला दो दिल की बस मुर्दा कली
दामने उम्मीद भर दो ऐ मेरे हाजत रवाँ
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
वास्ता हज़रत हसन का ऐ शहे वाला तबार
आप हैं हल्लाले मुश्क़िल दो मेरे दिल को क़रार
आइये बहरे मदद मेरी बराये किबरिया
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
बहरे शाहे करबला मुझ को सहारा दीजिये
छिन गया है जो सुकून दिल को दुबारा दीजिये
बे सहारे को सहारा दीजिये बहरे ख़ुदा
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
हो दुआ खादिम की मक़बूले इलाही या अली
दूर हो हसनैन के सदक़े में दिल की बे कली
लौट कर जाये न खाली आप के दर से गदा
*मुल्तज़ी हूँ आप से मैं या अली शेरे ख़ुदा*
*दूर कर दो मेरी मुश्क़िल ऐ मेरे मुश्क़िल कुशां*
😭🙏🏻😭🙏🏻😭🙏🏻😭🙏🏻😭🙏🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें